गरीब, असहाय निर्धन परिवारों के लिए देवदूत बने बादल गोस्वामी

Haridwar News
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 27 अप्रैल। कांग्रेस जिला महासचिव बादल गोस्वामी गरीब, असहाय निर्धन परिवारों के लिए देवदूत बने हुए हैं। लाॅकडाउन से लगातार सड़क किनारे जीवनयापन कर रहे निराश्रितों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सड़कों पर रह रहे लोगों के लिए सेनेटाइजर, साबुन व सोशल डिस्टेंसिंग की सीख भी उनके कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही है। मोतीचूर रेलवे स्टेशन मार्ग, भीमगोड़ा क्षेत्र, पावन धाम, भूपतवाला, दूधाधारी चैक, हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, रोड़ी बेलवाला आदि गंगा घाटों के अलावा झुग्गी झोंपड़ियों में निवास कर रहे निर्धन परिवारों को खाना वितरित किया जा रहा है। क्षेत्र के लोग बादल गोस्वामी की भूरी भूरी प्रशंसा भी कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला महासचिव बादल गोस्वामी ने कहा कि निराश्रितों की सेवा करने से मन को प्रसन्नता मिल रही है। लाॅकडाउन के कारण कई प्रकार की दिक्कतें परिवारों के समक्ष आ रही हैं। धर्मनगरी के यात्री बाहुल्य क्षेत्रों में फक्कड़ बाबा, भिखारी व निम्न स्तर का जीवन जी रहे लोगों के समक्ष बंद होने के कारण खाने की दिक्कतें आ रही हैं। क्योंकि काफी संख्या में ऐसे लोग यात्रीयों की दान दक्षिणा पर अपना जीवन बिताते हैं। लेकिन लाॅकडाउन के चलते यात्री बाहुल्य क्षेत्र भी सुनसान हैं। घरों से स्थानीय लोग भी बाहर नहीं आ पा रहे हैं। जिन कारणों से जरूरतमंदों की आवश्यकता के अनुरूप खाना व अन्य चीजें भी वितरित की जा रही हैं। यह क्रम लगातार लाॅकडाउन के दौरान जारी रहेगा। निराश्रितों की सेवा करने का पुण्य अवश्य ही समाजसेवा करने वाले लोगों को मिलेगा। लाॅकडाउन की सफलता का भी यही मूलमंत्र है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शर्मा गौड़ ने कहा कि सहयोग से ही गरीब, असहाय, निर्धन निराश्रितों की मदद की जा सकती है। हजारों की संख्या में उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में निवास कर रहे निम्न वर्गों के लोग खाने से परेशान हैं। ऐसे में सेवा कार्यो से ही भोजन की व्यवस्था सभी लोगों को दी जा रही है।

सड़क किनारे अपना जीवन बिता रहे लोगों की सेवा में कांग्रेसी कार्यकर्ता सहभागिता से अपने कार्यो को अंजाम दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश की जनता को लाॅकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग, मूंह पर मास्क आदि लगाने की चेतावनी दे रहे हैं। हमें सरकार के दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करना चाहिए। सोमवार को सैकड़ों निराश्रितों को भोजन वितरित किया गया। सोनू चैहान, वीर गिरी, गोविन्द भण्डारी, सोनू गुप्ता, अशोक गिरी, राजीव शर्मा आदि सहयोग कर रहे हैं। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *