विडियो :-सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी परिवर्तन यात्रा-सुशील राठी

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 13 सितंबर। उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री सुशील राठी ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा। हरीश रावत के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर कांग्रेस सरकार बनाएगी। प्रदेश कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा की जानकारी देते हुए सुशील राठी ने कहा कि 18 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक हरिद्वार में होने वाली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हर की पैड़ी से किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा। हरिद्वार, बहादराबाद, रुड़की, मंगलोर, भगवानपुर, खानपुर, खानपुर, लक्सर होते हुए कनखल में यात्रा का समापन होगा। जिला किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा जगजीतपुर के अंबेडकर पार्क में परिवर्तन यात्रा को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सुशील राठी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के शासनकाल से ऊब गई है। ऐसे में जनता के समक्ष कांग्रेस पार्टी एकमात्र विकल्प है। हरीश रावत के नेतृत्व में ही प्रदेश का विकास होगा।

जिला किसान कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण के अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा का आयोजन किया था। इसी तर्ज पर कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का आयोजन कर रही है। उत्तराखंड से भाजपा सरकार की विदाई तय है। प्रदेश के लाखों लोग यात्रा का स्वागत कर अपने चहेते नेता हरीश रावत की ताजपोशी का मार्ग तय करेंगे।

कांग्रेस नेता सुंदरसिंह मनवाल ने कहा कि भाजपा शासन काल में प्रदेश के विकास का पहिया थम गया है। आम आदमी को रोजी रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अजय दास महाराज ने कहा कि भाजपा शासन काल में प्रदेश में बेरोजगारी की बढ़ी है। रोजगार की तलाश में भटक रहे युवा पहाड़ों से पलायन कर रहे हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान जनता विकल्प के रूप में कांग्रेस की और देख रही है।

बैठक में श्रुति लखेड़ा, पूनम श्रीवास्तव, रोशनी कल्याण, प्रेम प्रकाश वालिया, गोविंद सिंह बिष्ट, विकास राजपूत, देवेश बर्मन, अजीत, जगमोहन सिंह, रविकांत शर्मा, कमलेश्वर यादव, यशपाल सिंह प्रधान, अजय दास महाराज, तीर्थपाल रवि, प्रदीप शर्मा, भंवर सिंह, सतवीर चौधरी, प्रताप चौधरी, नीरज वालिया, संजय धीमान, बलजीत सिंह, बीरबल, अनिल शर्मा, मोनू कुमार, विराट, अमन, जयकुमार, अनुज चौधरी, सचिन गुप्ता, सुधीर चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *