भूमिगत रसोई गैस लाईन फटने से भूपतवाला क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों ने झेली परेशानी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


पार्षद सुनीता शर्मा ने कंपनी को कार्यशैली में सुधार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी
हरिद्वार, 27 फरवरी। भूपतवाला स्थित पुराना आरटीओ चौक के समीप नेचुरल गैस पाइप लाइन फट जाने से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को परेशानी का सामना करना रहा। रविवार रात लाईन फटने के बाद सोमवार सवेरे गैस कंपनी द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के बाद लोगों को राहत मिली। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा ने गैस सप्लाई कंपनी हरिद्वार नेचुरल गैस को कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

सुनीता शर्मा ने ने आरोप लगाते हुए बताया कि हरिद्वार नेचुरल गैस विफल साबित हो रही है। भूमिगत गैस पाइप लाइन फट जाने से शिव नगर, रानी गली, पीपल वाली गली, ओम बिहार कालोनी, गंगा विहार, भारतमाता पुरम, गंगोत्री विहार, अमृत गंगा, सरीन फार्म, खाटू श्याम वाली गली, भागीरथी नगर आदि मौहल्लें में घरों में रसोई गैस सप्लाई बाधित होने से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। पाईप लाइन के जरिए रसोई में सीधे गैस आने से अब लोगों के पास गैस सिलेंडर भी नहीं है। गैस नहीं आने पर लोगों को एक दसूरे से इंडेक्शन मांग कर काम चलाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार नेचुरल गैस बड़ी कंपनी है। लाईन फट जाने जैसी स्थिति के लिए कंपनी को अस्थाई व्यवस्था भी रखनी चाहिए। जिससे लोगों को समस्या का सामना ना करना पड़े। समस्या आने पर कंपनी का कोई अधिकारी, कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचता है। सुनीता शर्मा ने बताया कि कंपनी की और से उत्तम बस्ती, श्रद्धा पुरम, सत्यम बिहार, जीडी पुरम, शिवम एनक्लेव, गायत्री विहार, श्याम लोक, हर्ष विहार आदि कॉलोनियों में कनेक्शन के लिए रसीदें काटी गयी हैं। लेकिन आज किसी भी कालोनी में ना ता कनेक्शन दिए गए और न ही लाईन डाली गयी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कंपनी ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *