पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-सचिन बेदी

Uncategorized
Spread the love

अमरीश
हरिद्वार, 2 फरवरी। हरिद्वार विधान सभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की युवा मोर्चा सहसचिव शैंकी ढिलोड़ के कनखल स्थित आवासीय कार्यालय पर हुई बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव के लिए चुनावी मुद्दों एवं पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने पर चर्चा की गयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए हरिद्वार विधान सभा क्षेत्र प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी एडवोकेट सचिन बेदी ने पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियाँ जन-जन तक पहुँचाने व पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के साथ-साथ लोगों को उनके मताधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से निराश हो चुकी जनता बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को बेहतर विकल्प के रूप में पसंद कर रही है। दिल्ली में पार्टी संयोजक व मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में चल रही आप सरकार की नीतियों से उत्तराखण्ड की जनता भी प्रभावित है। 2022 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और बहुमत प्राप्त कर प्रदेश में सरकार बनायेगी। सरकार पर बनने पर दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखण्ड का विकास करने के साथ आम नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।

इस दौरान सभी पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न चुनावी मुद्दों पर भी चर्चा की गयी। बैठक में हरिद्वार विधान सभा (आप) के युवा मोर्चा-अध्यक्ष अम्बरीष कुमार, उपाध्यक्ष- रोहित पेवल व अंकुर तेश्वर, सह- सचिव- शैंकी ढिलोड, महामंत्री- विकास बेनिवाल, अनुसूचित मोर्चा- अध्यक्ष अरुण कुमार, महामंत्री- सुमित पेवल, उपाध्यक्ष- आशीष चैटाला आदि आप के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *