पतंजलि में धूमधाम से मनाया गया गौवर्धन पूजा व भाई दूज का पर्व

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 अक्टूबर पतंजलि में गौवर्धन पूजा व भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर योग गुरू स्वामी रामदेव महाराज ने पतंजलि के कर्मयोगी भाई-बहनों व ब्रह्मचारी संन्यासी व साध्वियों को उदबोधन करते हुए कहा कि भाई-बहनों का पवित्र त्यौहार भाई दूज हमारी पारिवारिक पवित्रता के साथ सामाजिक उच्चता को भी दर्शाता है। आज परिवारों में विघटन व कटुता का जो वातावरण बन रहा है। उसे केवल सनातन परम्पराओं के पालन व त्यौहारों से जुड़कर ही रोका जा सकता है।

आचार्य बालकृष्ण जी ने कहा कि गाय के दूध् से मनुष्य का जीवन स्वस्थ व पुष्ट होता है। इसलिए गौवर्धन पूजा के अवसर पर गायों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि गायों की रक्षा से हम गायों के ऊपर एहसान नहीं करते अपितु हम अपने जीवन की रक्षा व जैविक कृषि द्वारा रोगमुक्त समाज के निर्माण के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते है। उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ द्वारा विषमुक्त कृषि, नैसर्गिंक कृषि, प्राकृतिक खेती के लिए अनेक प्रयोग किये जा रहे हैं।

जिससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि के साथ लोगों को शुद्ध अन्न, फल व सब्जियाँ मिल रही हैं। गौ आधरित कृषि से न केवल देश समृद्धशाली बनेगा अपितु निरोग व स्वस्थ भी होगा। इसके लिए पतंजलि भारतीय नस्लों की गायों को लेकर गहन अनुसंधान व उनके संरक्षण के लिए अनेक कदम उठा रहा है।