हरिद्वार की देवतुल्य जनता का आशीर्वाद ही मेरी ताकत-मदन कौशिक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार की देवतुल्य जनता का आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। इसी के फलस्वरूप वे जनता की सेवा कर रहे हैं। ऋषिकुल मैदान पर आयोजित जन आशीर्वाद समारोह को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि जब 2002 में हरिद्वार की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया था तब शहर के लोगों को बिजली, पानी, सड़क, सीवर जैसी मूलभूत समस्याओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था।

लेकिन आज हरिद्वार एक आधुनिक और हाईटेक शहर की श्रेणी में शामिल हो चुका है। हरिद्वार में बिजली और पानी की शत-प्रतिशत उपलब्धता है। 97 फीसदी हिस्से में सीवर लाईन बिछ चुकी है। शेष इलाकों में भी जल्द ही सीवर लाईन बिछा दी जाएगी। भूपतवाला में नए अस्पताल का शिलान्यास हो चुका है। डिग्री कॉलेज शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज व रिंग रोड का निर्माण जोरों पर है। भूमिगत गैस और बिजली की सुविधा लोगों को उपलब्ध करा दी गयी है।

यह सब काम हरिद्वार की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से ही संपन्न हो पाए हैं। मदन कौशिक ने कहा कि विकास कार्यो की प्रशंसा करने के बजाए कांग्रेस के लोग विकास कार्यों पर भी राजनीति करते हैं और जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। कांग्रेस के नेता यह बताएं कि 60 साल देश में उनकी सरकार रही और उत्तराखंड में भी 10 साल उनकी सरकार रही। उन्होंने हरिद्वार के लिए क्या किया। विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार ही कांग्रेस की उपलब्धि रही है। कांग्रेस के नेता पूरे 5 वर्ष जनता के बीच से गायब रहते हैं। लेकिन चुनाव आते ही प्रकट हो जाते हैं और जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं।

लेकिन हरिद्वार की जनता सब जानती है और समय आने पर सही जवाब कांग्रेस को देगी। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वर्चुअली संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मयंक गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, विधानसभा प्रभारी नरेश धीमान, सुरेश गुलाटी, अनुरोध भाटी, राजेश शर्मा, चंद्र कांत पांड,े तरुण भैया, विधानसभा सहप्रभारी सरिता सिंह, संजीव त्यागी, सिद्धार्थ कौशिक, धीरेंद्र गुप्ता, शुभम मंडोला, सचिन अग्रवाल, रामेश्वर दयाल, विवेक उनियाल, महेश गौड,़ विधानसभा विस्तारक नवीन झा, सरोज जाखड,़ रंजना चतुर्वेदी, सचिन बेनीवाल, डा.विशाल गर्ग, आशीष पंत, दीपक शर्मा, भोला शर्मा, नीरज पंत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *