पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए जाने पर भड़के कांग्रेसी

Uncategorized
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 23 जून। कांग्रेस सेवादल के हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नितिन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल के दामो में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन कर बढ़ाए गए दाम वापस लिए जाने की मांग की। दूधाधारी चैक पर प्रदर्शन के दौरान नितिन यादव ने कहा कि पिछले 15 दिनों में पेट्रोल के दाम लगभग 10 रूपए तक बढ़ चुके है। उन्होंने कहा कि जनता से अच्छे दिन लाने का वादा कर सत्ता में आयी मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है। महंगाई अपने चरम पर है। पेट्रोल डीजल के दाम रोज बढ़ाए जा रहे हैं।

डीजल पेट्रोल के दामों में हो रही बढ़ोतरी से कोरोना वायरस के चलते किए गए लाॅकडाउन की वजह से पहले से ही आर्थिक दुश्वारियों का सामना कर रहे आम लोगों की परेशानियां और ज्यादा बढ़ गयी हैं। कांग्रेस नेता तरुण व्यास व् महानगर महासचिव आकाश भाटी ने कहा कि एक ओर पूरा देश कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक मंदी का सामना कर रहा है। ऐसे में जब देशवासियो को राहत दी जानी चाहिए। लेकिन इसके विपरीत सरकार महंगाई बढ़ाने में लगी हुई है। बलराम गिरी कड़क, तुषार कपिल व हरीश साहनी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के वीर जवान लगातार सीमा पर शहीद हो रहे हैं।

लेकिन प्रधानमंत्री व ग्रहमंत्री वर्चुअल रैली करने में व्यस्त हैं। प्रदर्शन करने वालो में नीरव साहू, यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, शिवम् गिरी, विकास चंद्रा, रजत जैन, अनुज चैहान, सुनील सिंह, हरिओम शर्मा, हन्नी अग्रवाल, एकलव्य गोस्वामी, आशीष भारद्वाज, विक्की कोरी, यशु चोटेला, नकुल माहेश्वरी, नावेद अंसारी, वसीम सलमानी, पंकज पंत, गौरव पाल, करणसिंह राणा, रोहित नेगी, सन्नी मल्होत्रा, शिवकुमार राजपूत, तरुण सैनी आदि शामिल रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *