अमरीश
पत्रकारों ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
हरिद्वार, 12 मार्च। फोटो जर्नलिस्ट क्लब की सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में वासुदेव राजपूत को अध्यक्ष, तनवीर अली को महामंत्री व जीतू चौधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रैस क्लब अध्यक्ष श्रवण झा, महामंत्री अश्विनी अरोड़ा, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार, अमित शर्मा, मुदित अग्रवाल, राजकुमार पाल, एनयूजेआई के जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा, मनोज रावत, सुमित सैनी, पुरूषोत्तम शर्मा, समुेश खत्री, रामेश्वर गौड़, रामेश्वर शर्मा, रविन्द्र, शिवा अग्रवाल, संदीप शर्मा, नरेश दीवान शैली, अमरीश कुमार, सोनू, सचिन, तुषार गुप्ता आदि ने फूलमाला पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
बधाई देते हुए प्रैस क्लब अध्यक्ष श्रवण झा एवं महामंत्री अश्विनी अरोड़ा ने कहा कि फोटोग्राफर समाचार पत्र का महत्वपूर्ण अंग हैं। खबरों को सजीवता प्रदान करने में फोटोग्राफर अहम भूमिका निभाते हैं। वरिष्ठ छायाकार संदीप शर्मा ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपने मिशन को पूरा करने के लिए फोटोग्राफर हमेशा ही अग्रणी भूमिका निभाता है। समाज को छाया चित्र हमेशा ही जागरूक करता है। छाया चित्रों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में भी फोटोग्राफर अहम भूमिका निभाते हैं। समाचार पत्रों को सजावटी रूप देने में फोटो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अध्यक्ष वासुदेव राजपूत एवं महामंत्री तनवीर अली ने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर फोटो जर्नलिस्ट व अन्य पत्रकारों के हितों के संरक्षण के लिए काम करेंगे। जल्द ही शहर में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। विनोद कुमार, डा.विशाल गर्ग, सुनील प्रजापति, विनोद मिश्रा, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, प्रचार सचिव सिद्धार्थ चक्रपाणी, समाजसेवी अशोक अग्रवाल, पंडित अधीर कौशिक, जितेंद्र कुमार, मनोज ठाकुर, सियाराम, सोनू राजपूत आदि ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।