तनवील
हरिद्वार, 12 मार्च। कांग्रेस के गैरसैंण विधान घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के नगर निगम चुनाव प्रभारी वीरेंद्र पोखरियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में गैरसैंण पहुंचने का आह्वान किया। मायापुर स्थित यूनियन भवन में पूर्व महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल बह्मचारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। 13 मार्च को गैरसैंण में विधानसभा घेराव के माध्यम से सरकार की गलत नीतियों व रीतियों का विरोध किया जाएगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर ने कहा कि घेराव के दौरान प्रदेश के सभी ज्वलंत मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाया जाएगा। पार्षद राजीव भार्गव व पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। खाली पदों को नहीं भरा जा रहा है। रोजगार मांगने पर बेरोजगारों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड समेत आमजन से जुड़े तमाम मुद्दो पर कांग्रेस संघर्ष करेगी।
पूर्व पालिका अध्यक्ष व महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे विधानसभा घेराव में हरिद्वार से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्षद इसरार सलमानी, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी ने भी विचार रखे।
बैठक में अरविंद शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, वरुण बालियान, अंकित चौहान, पार्षद कैलाश भट्ट, रियाज अंसारी, शौकीन अहमद, बिंदेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, विवेक भूषण विक्की, अमन गौड़, मुकुल जोशी, संजय बाल्मिकी, विमल साटू, सद्दीक गाड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।