विडियो:-बलूचिस्तान की आजादी के लिए निर्वाचित प्रधानमंत्री ने मांगा समर्थन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:–बलूचिस्तान की आजादी के लिए प्रधानमंत्री डॉ नायला कादरी बलोच ने की मां गंगा की विधि विधान से पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बलूचिस्तान का साथ देने की मांग करी है।

बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री डॉ नायला कादरी बलोच पाकिस्तान से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की गुहार लगाने मां गंगा की शरण में पहुंची।धर्मनगरी हरिद्वार स्थित चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर मां गंगा का विशेष पूजन हवन और दुधाभिषेक कर बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की प्रार्थना करी। कार्यक्रम में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी सहित कई संत और संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

धर्मनगरी हरिद्वार पहुंची बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री डॉ नायला कादरी का कहा है कि भारत सरकार यूनाइटेड नेशन में हमारा समर्थन कर सकती है क्योंकि बलूचिस्तान जब अपना मुद्दा यूनाइटेड नेशन में उठाता है, तो हमें साथियों की जरूरत है बलूचिस्तान आजाद होगा तो जब भी भारत को किसी भी बात की जरूरत होगी तो बलूचिस्तान भारत के साथ खड़ा होगा। आज बलूचिस्तान दुख तकलीफ में है आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास मौका है।शायद यह मौका कल ना हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो लाल किले से बोला था आज उस पर उन्हें अमल करने की जरूरत है।

बलूचिस्तान की प्रधानमंत्री डॉ नायला कादरी का कहा है कि एक चीज भारत को बलूचिस्तान से जोड़ती है कि एक धर्म का नाम लेकर भारत को भी हजारों साल तक रौंदा गया और अब बलूचिस्तान को रौंदा जा रहा है। अगर बलूचिस्तान यह जंग जीत ना सका तो इनका रुख भारत की तरफ होगा क्योंकि आज भी भारत में जितना आतंकवाद है वह पाकिस्तान की तरफ से ही आ रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने बलूचिस्तान पर अवैध कब्जा किया आज बलूचिस्तान के नागरिकों के साथ जो हो रहा है उसके बारे में विश्व सोच भी नहीं सकता है उसकी सोच से कहीं अधिक वहशीपन वहां के नागरिकों के साथ किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चाइना मिलकर बलूचिस्तान की खनिजों को लूट रहे है इनके आतंक को खत्म करने के लिए भारत के साथ कई देशों को बलूचिस्तान के साथ जुड़ना होगा।

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज का कहना है कि बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री डॉ नायला कादरी अपने देश की आजादी के लिए पूरी दुनिया में घूम कर जनमत जुटा रही है भारत आकर उनके द्वारा बलूचिस्तान की आजादी के लिए जनमत जुटाया जा रहा है आज इनके द्वारा हरिद्वार आकर मां गंगा की आचार्य ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई जिससे जल्द ही बलूचिस्तान आजाद हो और धर्म के नाम पर किया जा रहा है यह अत्याचार खत्म हो इसके लिए पूजा अर्चना की गई।

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि बलूचिस्तान में हो रहे अत्याचार बंद होने चाहिए। धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।बलूचिस्तान की निर्वासित पीएम नायला कादरी बलोच आजादी के लिए समर्थन मांग रही हैं। उनकी मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *