,तनवीर
हरिद्वार, 31 अक्तूबर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष एजाज हसन के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के कई लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतेजार हुसैन ने भाजपा में शािमल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कन्या इंटर कालेज ज्वालापुर मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतेजार हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी का साथ, सभी का विश्वास नीति पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है।
मण्डल अध्यक्ष एजाज हसन ने कहा कि सभी वर्गो के हित भाजपा में ही सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर, योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार निंरंतर बढ़ रहा है। अन्य दल जहां आपसी कलह से जूझ रहे हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती है। मण्डल महामंत्री मोसीन मंसूरी व दिलशाद मलिक ने भी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
इस अवसर पर धीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक, मंसूरी अंसारी, वाजिद मंसूरी, राव आस मोहम्मद, जमशेद खान, पप्पन कुरैशी, योंगेंद्र पाल रवि, शाहबाज हसन, मंजूर हसन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।