पाॅड कार रूट को लेकर प्रदेश व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


रूट को किसी कीमत पर तय नहीं होने दिया जाएगा-संजीव चौधरी
हरिद्वार, 28 मार्च। प्रदेश व्यापार मंडल ने पाॅड कार रूट का विरोध करते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी है। शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि पाॅड कार संचालन के लिए जो रूट तय किया गया है। उससे व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। इस रूट को किसी कीमत पर तय नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए आंदोलन भी करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे।

व्यापारियों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। रूट को लेकर जल्द ही व्यापारियों की महापंचायत का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। चौधरी ने कहा कि पाॅड कार रूट पर पिलर आदि व अन्य कार्य पूरा होने तक कई वर्ष तक व्यापार ठप्प रहेगा। जिससे व्यापारी सड़कों पर आ जाएंगे। उन्होंने प्रशासन के साथ बैठकों में शामिल होने वाले व्यापारी नेताओं की भी आलोचना की। कहा कि प्रशासन की हां में हां मिलाने वाले व्यापारियों के नेता नहीं हो सकते। व्यापारी एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ेंगे। व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष सुदीश श्रोत्रीय, जिला अध्यक्ष प्रदुमन अग्रवाल, जिला महामंत्री संगीता बंसल, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर एड.सागर कुमार, शहर महामंत्री हरविंदर सिंह, शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सवन्नी, शहर अध्यक्ष लक्सर मनोज वर्मा, विधानसभा रानीपुर क्षेत्र अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, भीमगोडा व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनीष चोटाला, महामंत्री गौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिरोही, जिला प्रवक्ता संजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अशोक गिरी, युवा नेता आशीष शर्मा व पुष्पेंद्र गुप्ता आदि ने भी पॉड टैक्सी रूट का विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *