15 हजार का इनामी पाॅक्सो का आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 अक्तूबर। डेढ़ साल से फरार चल रहे पाॅक्सो के आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने फरवरी 2022 में श्याम बाबू पुत्र महावीर प्रसाद निवासी दुर्गानगर भूपतवाला के खिलाफ पाॅक्सो समेत प्रभावी धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया। मुकद्मा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी श्याम बाबू फरार चल रहा था।

लगातार दबिश के बावजूद पकड़ में नहीं आने पर पुलिस ने उसके खिलाफ पहले 5 हजार व उसके बाद 15 हजार का इनाम घोषित किया था। तलाश में जुटी पुलिस व सीआइर्यू टीम ने हिलबाई पास रोड पर मोतीचूर जाने वाले रास्ते से श्याम बाबू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई आनंद मेहरा, कांस्टेबल मुकेश डिमरी, चेतन, निर्मल, सीआईयू निरीक्षक ऐश्वर्य पाल, एसआई रणजीत सिंह, कांस्टेबल वसीम, त्रिभुवन, उमेश शामिल रहे।