विडियो:-पुलिस और प्रशासन ने हेलीकाॅप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 जुलाई। बृहष्पतिवार को पुलिस व प्रशासन की और से कांवड़ लेने आए शिवभक्तों पर हैलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा की गयी। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून-व्यवस्था डा.वी.मुरूगेशन, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को रूड़की से होते हुये हरकी पैड़ी पर श्रद्धालु कावंड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा किए जाने के दौरान कांवड़ियों ने हर हर महोदव और बम बम भोले के जयकारे लगाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सुश्री निहारिका सेमवाल, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।