सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे कैदी की मौत की जांच

Crime
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 20 अक्टूबर। जिला कारागार में सजा काट रहे चमन सिंह पुत्र जोरावर सिंह, निवासी इस्माईलपुर थाना चाँदपुर जिला बिजनौर उप्र. की मृत्यु के सम्बन्ध में मृत्यु के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार ने नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार को जांच अधिकारी नामित किया है।

सिद्धदोष बंदी चमन सिंह की मृत्यु के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को कोई मौखिक अथवा लिखित साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह एक सप्ताह के भीतर पुरानी कचहरी स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सेवेर 11 बजे से सांय 5 बजे तक उपस्थित होकर अपने बयान अभिलिखित करा सकता है अथवा लिखित साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।