काली पट्टी बांधकर जेपी नड्डा का विरोध करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 27 अगस्त। काली पट्टी बांधकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ता खड़खडी में विरोध प्रदर्शन करने थे। लेकिन पुलिस ने पहले ही सबको हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई।

जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि प्रदेश के हालात बद से बदतर हो रहे हैं। अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल रहा, सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में घोटाले हो रहे हैं। बेरोजगारी और महंगाई दिनों दिन बढ़ रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मन की बात सुनने आए हैं। लेकिन जनता के मन की बात सुनने का समय सरकार व भाजपा के पास नहीं है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पूरा प्रदेश आपदा से प्रभावित है।

मणिपुर जल रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मणिपुर जाना चाहिए। लेकिन वे प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने दिल्ली से हरिद्वार आए हैं। युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष तुषार कपिल और एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार में जनता त्रस्त है और भाजपा नेता सैर सपाटा कर रहे हैं। मणिपुर की आग अभी भी जल रही है और नेता मान की बात सुनने पर पैसा खर्च कर रहे हैं।

इस अवसर पर नितिन तेश्वर, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शुभम जोशी, अजय गिरी, ऋषभ वशिष्ठ, शंकर अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मायापुर विमल शर्मा साटू, शुभम नौटियाल, कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष अश्विनी कौशिक, दिव्यांशु, रितेश पांडे, सन्नी मल्होत्रा, विकास चंद्रा, ओम पहलवान, राकेश गुप्ता, यश चौधरी, ऋषभ अरोड़ा, सोम प्रजापति आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *