कांवड़ मेले के दृष्टिगत पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 फरवरी। शारदीय कांवड़ मेले के दृष्टिगत सोमवार को नगर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाते हुए हरकी पैड़ी, जनाना घाट, सुभाष घाट से पोस्ट ऑफिस भीमगौड़ा तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिस अधिनियम के तहत 85 चालान किए गए। कांवड़ मेले को सुकुशल संपन्न कराने के एसएसपी निर्देशों के अनुपालन में नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों ने अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया।

अभियान के दौरान हरकी पैड़ी, जनाना घाट, सुभाष घाट तथा पोस्ट ऑफिस से भीमगौड़ा तक सड़क किनारे, पुलों एवं घाटों के आसपास नशकिए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस ने पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 85 चालान कर 21,250 रूपए का संयोजन शुल्क भी वसूल किया। साथ ही नो-पार्किंग में खड़े 15 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।