बलात्कार की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love

ब्यूरो


हरिद्वार, 16 मार्च। बलात्कार कर जान से मारने की धमकी देने आरोपी को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर परवेज पुत्र इश्तियाक निवासी मोहल्ला धर्मदास वार्ड नंबर 8 थाना कोतवाली नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ईदगाह रोड मोहल्ला पावधोई ज्वालापुर के खिलाफ बेटी को धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने आरोपी परवेज को नहर पटरी दशहरा ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई ललिता चुफाल, कांस्टेबल नरेंद्र राणा व रवि चैहान शामिल रहे।