तमंचे के बल पर राहगीरों से मोबाइल लूटने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 मई। सिडकुल में राह चलते लोगों से तमंचे के बल पर मोबाइल लूटने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जनता के सहयोग से एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार की रात थाना बहादराबाद क्षेत्रांर्गत ग्राम घोड़ेवाला निवासी बाइक सवार दानिश व आफताब ने सिडकुल में तमंचा दिखाकर कई लोगों के मोबाइल फोन लूट लिए थे।

इसी दौरान दोनों ने एक ई रिक्शा चालक से भी मोबाइल लूटने का प्रयास किया। ई रिक्शा चालक और उसके साथी व राहगीरों ने दानिश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। जबकि आफताब फरार हो गया था। आफताब की तलाश में जुटी पुलिस ने उसे लूटे गए मोबाइल के साथ रुड़की अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी, कोर्ट चौकी प्रभारी एसआई शैलेंद्र ममगई, कांस्टेबल हरि सिंह व प्रियांशु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *