रूपचंद आजाद अध्यक्ष व राजीव शर्मा चुने गए पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल र्कािर्मक संगठन के सचिव

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 मई। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक संगठन के वार्षिक चुनाव में रूपचंद आजाद अध्यक्ष व राजीव शर्मा पुनः सचिव चुने गए। संगठन के सदस्य राजकुमार रवि के सलेमपुर स्थित आवास पर संगठन की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में एसपी सिंह सैनी मुख्य संरक्षक, राजेेंद्र बाबू पुष्कर संरक्षक, रूपचंद आजाद अध्यक्ष, राजीव शर्मा सचिव, हरेंद्रपाल सिंह सह सचिव, सुभाष कपूर व मेनपाल उपाध्यक्ष, धर्मपाल कोषाध्यक्ष, राजकुमार रवि, रामपाल सिंह रावत, प्रेम सिंह भंडारी, सहदेव शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। रूपचंद आजाद ने पुनः अध्यक्ष पद का दायित्व दिए जाने पर संगठन का आभार जताया और कहा कि संगठन के सदस्यों के हितों मे लिए जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करेंगे।