प्रतिबंधित क्षेत्र में कार में शराब पी रहे हरियाणा के तीन लोगों का पुलिस ने किया चालान

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार,12 मई। नगर कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब पी रहे तीन लोगों पर आपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया है। खड़खड़ी क्षेत्र में जयराम आश्रम नंबर 3 के सामने एक कार में कुछ व्यक्तियों के शराब पीने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन व्यक्ति अमरजीत पुत्र रंजीत , सोमबीर पुत्र जैना, समुंद्र पुत्र कमल सिंह निवासीगण सोनीपत हरियाणा अर्टिगा कार में शराब पीते मिले।

धार्मिक मर्यादा भंग करने पर पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत तीनों का पुलिस एक्ट में चालान कर 500 – 500 रूपए जुर्माना वसूल किया। साथ ही भविष्य में ऐसा नहीं करना और धार्मिक मर्यादा का पालन करने की चेतावनी भी दी।