यात्रीयों का बैग लेकर भाग रहे युवकों को पुलिसकर्मियों ने दबोचा

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 28 जुलाई। यात्रीयों का बैग लेकर भाग 3 युवकों को कांवड़ मेला डयूटी में तैनात पुलिस के जवानों ने दबोच लिया और बैग सहित युवकों को नगर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना मंगलवार की है। तीन युवक गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए यात्रीयों का बैग चोरी कर लिया और फरार हो गए। गुजरांवाला चौक पर कांवड़ डयूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने तीनों युवकों को दबोचकर उनके कब्जे से बैग व उसमें मौजूद 4 मोबाइल फोन बरामद कर लिए।

इसके बाद तीनों को नगर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस टीम में एसआई भुवन चंद्र पाण्डेय, कांस्टेबल गौरव पांडेय, अजय धोनी, धर्मेश कुमार, राहुल आर्या, भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply