विडियो:-गंगा में फंसे 16 लोगों का पुलिस ने किया रेस्क्यू

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगाजल लेने आए 16 शिव भक्त शुक्रवार को अचानक गंगा के पानी में फंस गए। तुरंत जल पुलिस और पीएसी ने रेस्क्यू करके सभी को सकुशल बाहर निकाला। दरअसल गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद गंगनहर में सिल्ट आने के कारण कल गुरुवार को गंगनहर को बंद कर दिया था, इसके बाद कांवड़िए गंगनहर के बीचों बीच जाकर नहा रहे थे, तभी अचानक आज गंगनहर में पानी छोड़े जाने के बाद सभी लोग गंगा में फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।