प्रदेश को लूटने में लगी है भाजपा व कांग्रेस-डा.सत्यनारायण सचान

Haridwar News
Spread the love


राहत अंंसारी/तनवीर

हरिद्वार, 24 मार्च। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान के हरिद्वार पहुंचने पर पुल जटवाड़ा स्थित कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, सपा जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी, पूर्व प्रदेश महासचिव डा.राजेंद्र पाराशर, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशीष यादव ने बुके देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा.सत्यनारायण सचान ने कहा कि जनपद में हो रहे पंचायत चुनाव में सपा पूरी मजबूती से प्रतिभाग करेगी।

कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस प्रदेश को बारी बारी से लूटने का काम कर रही हैं। प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान है। कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश से पलायन की समस्या अब तक दूर नहीं हो पायी है। किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार किसानों की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में किसानों के हितों को लेकर साईकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। अखिलेश संदेश यात्रा भी निकाली जाएगी। नौजवानों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरूक करने का काम किया जाएगा। किसानों, नौजवानों की लड़ाई का सपा कार्यकर्ता पूरे जोरोशोरो से उठाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 की तैयारियों में जुटने का आह्वान भी किया। जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी व युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि सपा प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान के राजनीतिक अनुभव लाभ पाटी कार्यकर्ताओं को लेना चाहिए।

केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर ध्यान देने के बजाए सरकार पूंजीपतियों के हित साधने में लगी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आमजन की पहुंच से बाहर हो चुके हैं। दिल्ली में किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। जनता मोदी सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने चर्चा की। इस अवसर पर श्रवण शंखधर, लवदत्ता, जाफिर हसन, नजाकत अंसारी, जैन कुमार, सोनू, मौसम अली, डा.नसीर, कय्यूम अंसारी, सोनू, सूरजमल सैनी, नईम अब्बासी, हाजी खालिद, मंगता हसन, दिलशाद अब्बासी, हाजी सज्जाद, अनीस राजा आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *