तीस सितम्बर को होंगे प्रदेश व्यापार मण्डल की शहर इकाई के चुनाव

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 अगस्त। मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित प्रदेश व्यापार मण्डल की बैठक में शहर व्यापार मण्डल के चुनाव कराने की घोषणा करते हुए सदस्यता अभियान की शुरूआत की गयी। सदस्यता अभियान दस सितम्बर तक चलेगा। इसके पश्चात तीस सितम्बर को चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट को सदस्य बना कर सदयता अभियान की शुरूआत की।
चुनाव को लेकर समितियों भी किया गया। प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व मयंकमूर्ति भट्ट को सदस्यता समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया। सुधीश श्रोत्रिय, राजेन्द्र चोटाला, प्रवीण शर्मा, एड.सागर, मयंकमूर्ति भट्ट व मृत्युंजय अग्रवाल को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सदस्यता अभियान के लिए शहर को पांच जोन में बांटा गया है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की उत्तर प्रदेश के जमाने से हरिद्वार में मात्र कुछ लोग व्यापारियों के स्वयंभु नेता बने हुए है और व्यापार मण्डल के नाम पर अपनी राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरी करने का कार्य करते आ रहे है। प्रदेश व्यापार मण्डल तीस सितम्बर को खुले चुनाव कराएगा। जिसमें प्रत्येक व्यापारी को सदस्य बनाया जाएगा और कोई भी व्यापारी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र होगा। सभी को पूरा अधिकार दिया जाएगा। चौधरी ने कहा कि अब व्यापारी किसी के बहकावे में आने वाले नहीं है और व्यापारी फर्जी नेताओ को पहचान चुका है।

चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रदेश व्यापार मण्डल ही एक मात्र संगठन है। जिसने कोरोंना काल में व्यापारी की पीड़ा को उठाया और अनेक आंदोलन किए। जिसमें कई व्यापारी नेताओ पर मुकदमे भी दर्ज हुए पर हम पीछे नहीं हटे। व्यापारी इस बात को समझ गया है कि प्रदेश व्यापार मण्डल ही व्यापारी की लड़ाई लड़ सकता है

बैठक में प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुधीश श्रोतरिए, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चोटाला, महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, पंकज छाबड़ा, पुष्पेंद्र गुप्ता आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *