आम आदमी पार्टी में ही सुरक्षित है आम आदमी का भविष्य-प्रशांत राय

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 27 सितम्बर। आम आदमी पार्टी, पूर्वांचल प्रकोष्ठ उत्तराखंड के अध्यक्ष प्रशांत राय ने मंगलवार को पार्टी का विस्तार करते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश, काशीपुर और बाजपूर के अध्यक्षों की घोषणा की। जिसमें गुलाब यादव को हरिद्वार जिला अध्यक्ष, अमरेश झा नगर अध्यक्ष, अमित कुमार ऋषिकेश, धनंजय कुमार काशीपुर, मनोज कुमार को बाजपुर का अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रशांत राय ने कहा कि सभी लोगों से प्रदेश में आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नीतियों को घर घर पहुंचाने का निर्देश दिया। इसके साथ पार्टी में कर्मठ और जिम्मेदार लोगों को जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी बड़ी ताकत के तौर पर उभरकर सामने आयेगी। प्रशांत राय ने कहा कि जनता जान चुकी है और आम आदमी का भविष्य आम आदमी पार्टी में ही सुरक्षित है।

भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश को लूटने का कार्य किया है। उत्तराखंड में यूकेएसएससी घोटाला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड पर लीपापोती शर्मनाक है। भाजपा और कांग्रेस ने जनता को छला है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की ओर जनता उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।