कर्तव्य संस्था के पदाधिकारियों ने किया श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का स्वागत

Dharm Haridwar News
Spread the love

विक्की सैनी

प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज-मनोज मंत्री

हरिद्वार, 10 जून। लाॅकडाउन में निरंतर 75 दिन भोजन सेवा चलाने के पश्चात कर्तव्य संस्था के पदाधिकारियों ने सेवा कार्यो को विश्राम देते हुए बुधवार को चरण पादुका मंदिर पहुंचकर मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज को फूलमाला पहनाकर उनसे आशीर्वाद लिया। संस्था के युवा कार्यकर्ताओं को आशीवर्चन प्रदान करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्य अवश्य ही मनुष्य के लिए फलदायी सिद्ध होते हैं।

निस्वार्थ सेवाभाव से की गयी सेवा से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष मनोज मंत्री के नेतृत्व में गंगा घाटों पर बेसहारा जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को कोरोना काल में पूरा किया जाना प्रशंसनीय है।

गरीब असहाय निर्धन परिवारों की मदद करना ही सामाजिक दायित्व को दर्शाने वाला कार्य है। संस्था के अध्यक्ष मनोज मंत्री ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज की प्रेरणा से ही कोरोना काल में सेवा कार्य चलाए गए। 75 दिन तक निरंतर हरकी पैड़ी सहित तमाम गंगा घाटों, उत्तरी हरिद्वार के क्षेत्रों में जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा किया गया। टीम भावना से सभी सदस्यों ने अपना योगदान देते हुए सेवा कार्य किए। मनोज मंत्री ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्रपुरी के योगदान की जितनी भी प्रशंसा की जाए, उतना कम है।

उन्होंने गरीब, निसहाय, निर्धन परिवारों को भोजन के साथ खाद्य सामग्री भी वितरित की। जिससे लाॅकडाउन में लोगों को राहत मिली। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने पीएम केयर फण्ड व मुख्यमंत्री राहत कोष में चेक देकर देश व प्रदेश के स्तर पर भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। इस अवसर पर अरूण प्रकाश राघव, भूपेंद्र गिरी, कृष्ण कुमार सैनी, विक्की गुप्ता, दीपू तोमर, सुरेंद्र कुमार, आदित्य बड़थ्वाल, अर्जुन सिंह लोधी, अरूण कुमार, गौरव पहलवान, वैभव त्रिखा, वीरेंद्र अरोड़ा, मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *