विडियो :-प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिए कार्यकर्ताओं को टिप्स

Politics
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 28 अक्टूबर। बुधवार से शुरू हुए भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के तहत प्रेमनगर आश्रम में आयोजित मध्य हरिद्वार मण्डल के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य की उपलब्धियों से अवगत कराया जा रहा है। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखने के उद्देश्य से ही यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जाएगा।

प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी हित में अपना योगदान देना चाहिए। मध्य हरिद्वार मण्डल के कार्यकर्ता अपने दायित्व को समझते हुए पार्टी की रीति नीतियों से जनता को अवगत कराएं। कांग्रेस की नाकामियों को जनता के समक्ष रखने में कार्यकर्ताओं को निर्णायक भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गो के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।

देश आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। कोरोना काल जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी देश के प्रधानमंत्री ने देशवासियों को कोरोना संक्रमण के प्रति बार बार सचेत करना प्रधानमंत्री की बेहतर कार्यशैली को दर्शाता है। प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्रत्येक कार्यकर्ता को होनी चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्र्रेस डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस सदैव ही जनता को गुमराह करने का काम करती चली आ रही है। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यो को प्रमुखता से रखते हुए जोश भरा। इस दौरान मध्य हरिद्वार मण्डल अध्यक्ष राजकुमार, जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, अन्नु कक्कड़, कामिनी सड़ाना, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील चैहान, अनिल अरोड़ा आदि कार्यकर्ताओं ने बुके देकर प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *