प्रथम शाही स्नान को लेकर आईजी ने की गंगा सभा व व्यापार मण्डल पदाधिकारियों के साथ बैठक

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 9 मार्च। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने महाशिवरात्रि के प्रथम शाही स्नान को सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिये श्री गंगा सभा और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से शाही स्नान और कुम्भ मेले को सुरक्षित और सफल बनाया जाएगा। इसके लिये विभिन्न विभागों और पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई है। पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये निर्देश दे दिये गये हैं। बैठक के दौरान व्यापार मंडल और गंगा सभा के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेला प्रशासन व कुंभ मेला पुलिस को पूर्ण सहयोग किया जाएगा। बैठक में एसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय, उप मेलाधिकारी अंशुल सिंह, गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, संजीव नैयर, शिवकुमार कश्यप, तेज प्रकाश साहू आदि मौजूद रहे।