अहंकार और घमंड के नाश का पर्व है होली पर्व-एसएसपी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने धूमधाम से मनाई होली
हरिद्वार, 16 मार्च। प्रेस क्लब हरिद्वार का होली मिलन समारोह हिल बाईपास मार्ग स्थित वेदा ग्रीन बैंकट हॉल में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित पुलिस उपमहानिरीक्षक डा.योगेंद्र सिंह रावत ने होली मिलन समारोह में सभी पत्रकार बंधुओ को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब हम होली की कल्पना करते हैं तो दो चीजें सामने आती है। एक होलिका दहन और दूसरा होली का रंग।

होलिका दहन में भक्त प्रह्लाद और होलिका की कथा सामने आती है। जहां होलिका को घमंड था कि अग्नि उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकती। वहीं प्रह्लाद को विश्वास था कि जब उन्होंने कुछ गलत नहीं किया तो उनका अहित कैसे होगा। आखिरकार प्रहलाद के विश्वास की जीत हुई और होलिका का घमंड चूर चूर हो गया। इसी प्रकार होली का रंग लगाने से व्यक्ति के अहं का नाश होता है। वह मैं को भूलाकर हम में समाहित हो जाता है। इसलिए होली को मिलन का त्यौहार भी कहा जाता है। जहां व्यक्ति ऊंच-नीच, जात -पात से दूर होकर इस पर्व को मनाता है। होली मिलन और आनंद का पर्व है। इसलिए इसे परस्पर प्रेम और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।

इसके पूर्व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, गंगा सभा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, निर्मल अखाड़े के महंत जसविंदर शास्त्री, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, महामंत्री राजकुमार, संस्थापक सदस्य कौशल सिखौला, गोपाल रावत, संजय आर्य, रजनीकांत शुक्ल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

उत्तराखंड संस्कृति विभाग द्वारा होली पर्व पर आधारित कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कौशिक आर्ट एंड क्रिएशन की निदेशक नीरा कौशिक के नेतृत्व में छात्राओं ने शानदार नृत्य कला का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रेस क्लब होली मिलन आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों को पटका और स्मृति चिन्ह से भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मशहूर कवि प्रताप सिंह फौजदार, विनय विन्रम और रजनी अवनी ने हास्य और व्यंग से भरपूर कविताएं सुनाकर दर्शकों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में राधा कृष्ण के मयूर नृत्य पर सभी लोग झूम कर नाचे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रजनी कांत शुक्ला ने किया। इस मौके पर अतिथियों में नैनीताल से भाजपा विधायक रेखा आर्य, जिला महामंत्री हरिद्वार विकास तिवारी, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, एडवोकेट सुभाष त्यागी, कांग्रेस नेता अरविन्द्र शर्मा, भाजपा नेता सुभाष चंद्र के साथ प्रेस क्लब महासचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष तनुज वालिया, सस्थापक अध्यक्ष डा.शिवशंकर जायसवाल, पूर्व महासचिव देवेन्द्र शर्मा, मुदित अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र कन्नौजिया, विकास कुमार झा, संस्थापक सदस्य सुनील दत्त पांडे, धर्मेंद्र चैधरी, श्रवण कुमार झा, सुभाष कपिल, त्रिलोक चंद भट्ट, अवधेश शिवपुरी, रामेश्वर गौड, अश्वनी शर्मा, डा.मनोज सोही, जोगेन्द्र मावी, सुदेश आर्या, राहुल वर्मा, संदीप रावत, मनोज खन्ना, के.के पालीवाल, अमित कुमार शर्मा, जयपाल सिंह, बृजेन्द्र हर्ष, गुलशन नैय्यर, अविक्षित रमन, एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा, वेदप्रकाश चैहान, मुकेश वर्मा, कुशल पाल सिंह चैहान, अमित गुप्ता, संजय आर्य, कुलभूषण शर्मा, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, दीपक नौटियाल, संजय रावल, मनोज रावत, रामेश्वर शर्मा, संजीव शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, ललितेद्र नाथ, श्रवण कुमार अरोड़ा, मुकेश वर्मा, आनन्द गोस्वामी, डा.शिवा अग्रवाल, नवीन पाण्डेय, विवेक शर्मा, अश्वनी अरोड़ा, तनवीर अली, दिनेश भारद्वाज, राम कुमार शर्मा, श्रीमती कुमकुम शर्मा, श्रीमती निशा शर्मा, मंजू नेगी, सुनील मिश्रा, स्वरूपपुरी, सुनील पाल, महावीर नेगी, महेश पारिक, शिवकुमार शर्मा, दयाशंकर वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *