विडियो:-जिला जेल में कैदियों ने मनायी होली

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


जेल नहीं सुधार गृह है जिला कारागार-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 24 मार्च। पूरे देश में होली की धूम है। रोशनाबाद जिला जेल में भी धूमधाम से होली मनाई गई। जेल प्रशासन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में जेल अधीक्षक मनोज आर्य, अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक भी शामिल हुए। समारोह में कैदीयों और अतिथीयों ने पुष्प वर्षा कर और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में जेल में बंद कैदी होली के गीतों पर खूब थिरके। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जेल में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए सभी त्यौहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। जेल प्रशासन का प्रयास है कि कैदी अपनी पिछली जिंदगी को भुलाकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि हरिद्वार जेल में जिस तरह से त्यौहार मनाए जाते हैं। उसे देखते हुए वे इसे जेल नहीं बल्कि सुधार गृह मानते हैं।

जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने जेल में त्यौहार मनाने की जो पहल की इसका कैदीयों पर सकारात्मक असर होगा और वे बुराई को छोड़कर अच्छाई की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

गौरतलब है कि रोशनाबाद जिला कारागार रामलीला, दशहरा, दीपावाली जन्माष्टमी, होली आदि सभी पर्वो का आयोजन किया जाता है। जिसमें कैदी भी उत्साह से शामिल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *