विडियो:-गोलीकांड में अमरदीप चौधरी की हत्या, दो घायल

Crime
Spread the love

तनवीर

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता एवं भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का कारण प्रॉपर्टी के पैसे का लेन देन बताया जा रहा है। मृतक अमरदीप चौधरी को प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार मलिक ने पैसे देने के लिए देर रात्रि अपने जगजीतपुर आवास पर बुलाया था।

इस दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। राजकुमार मलिक के पुत्र हर्षदीप एवं मनदीप ने अमरदीप चौधरी को गोली मार दी। अमरदीप चौधरी का भाई बादल चौधरी एवं सोनू राठी घटनास्थल पर मौजूद थे।

उन दोनों को भी गोली मारी लेकिन गनीमत रही की वह दोनों मामूली रुप से घायल हुए। आनन-फानन में घायल अमरदीप चौधरी को अस्पताल ले जाया गया।जहां उसकी मौत हो गई।

सूचना पर एसपी क्राइम रेखा यादव ,एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर ,सहित कई थानों की पुलिस बल घटनास्थल पहुंची।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है । जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा पुलिस कर रही है। अमरदीप चौधरी छात्र नेता से प्रॉपर्टी डीलर बन गया था। पूर्व में भी अमरदीप चौधरी के साथ कई विवाद हुए थे। जगजीतपुर में देर रात्रि गोलीकांड से अफरा तफरी मच गई। भारी पुलिस बल जगजीतपुर में तैनात है।