ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों ने किया स्वामी राजराजेश्वराश्रम को सम्मानित

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 10 सितंबर। ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री तथा उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने जगतद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को चातुर्मास की पूर्णाहुति के अवसर पर अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति – पत्र देकर सम्मानित किया। जगतगुरु आश्रम में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि संतों के सानिध्य से संस्कारों की प्राप्ति होती है और धर्म गुरुओं की तपस्या एवं त्याग के संवल से धर्म का संवर्धन होता है।

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को सनातन धर्म रक्षा का आदर्श बताते हुए कहा कि धर्म से ही देश, समाज और राजनीति को दिशा मिलती है। इसीलिए देश भर के राजनेता पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त कर राजसत्ता का कुशल संचालन कर रहे हैं। सनातन धर्म की परंपराओं को वैज्ञानिक कसौटी पर खरा बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में चलने वाले चातुर्मास अनुष्ठान के पश्चात श्राद्ध पक्ष और नवरात्र साधना के व्रत प्रारंभ हो जाते हैं ,जो बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन को सहन करने की शक्ति प्रदान करते हैं।

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम को धर्म नगरी का गौरव बताते हुए पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि संत और ब्राह्मण संयुक्त रूप से सनातन धर्म और संस्कृति का संरक्षण तथा संवर्धन करते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के साथ शंकराचार्य को अभिनंदन पत्र भेंट किया। इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप शर्मा, भानुप्रताप कुर्ल, पंकज शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, कैलाश शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने शंकराचार्य का आशीर्वाद प्राप्त कर भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *