श्रीकृष्ण की लीलाओं के पीछे छिपा है संदेश-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


कनखल स्थित श्री दरिद्र भंजन महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के षष्टम् दिवस की कथा श्रवण कराते हुए भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि कृष्ण कन्हैया की लीलाओं के पीछे कोई ना कोई रहस्य छुपा हुआ है। बालकृष्ण ने बाल्य काल में घर-घर जाकर माखन चोरी की। श्रीकृष्ण के घर में 9 लाख गाएं थी। उन्हें किसी के घर माखन चुराने की क्या आवश्यकता है। परंतु बृजवासियों की कंस के राक्षसों से रक्षा के लिए कृष्ण ने माखन चोरी लीला की। ठीक इसी प्रकार से भागवत में भगवान की चीर चोरी लीला का भी वर्णन आता है।

चीर चोरी लीला कर भगवान श्रीकृष्ण ने सभी बृजवासियों का संदेश दिया। गोवर्धन पूजा श्रीकृष्ण ने प्रत्येक मनुष्य को प्रकृति का संवर्धन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य जजमान चंद्र प्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, शैलेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, डीके गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अमन गुप्ता, पूजा गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, रुद्र गुप्ता, खुशी गुप्ता, कृष्ण कुमार शर्मा, नीरज कुमार शर्मा, रिचा शर्मा, सीमा गुप्ता, कुसुम गुप्ता, कुणाल गुप्ता आदि ने भागवत पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *