विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कनखल मंडल द्वारा कनखल स्थित नक्षत्र वाटिका में पीपल, नीम, आम आदि पौधों का ारोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल एवं भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि प्राणवायु प्रदान करने वाले पौधों का रोपण एवं संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को पौधारोपण करने के साथ पौधों के वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण संवर्द्धन करने का संकल्प भी लेना चाहिए।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शुभम मंडोला, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पंत, प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित लखेड़ा, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज वर्मा, कनखल मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष छवि पंत, कनखल मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा कपिल बालियान, मंडल युवा मोर्चा महामंत्री निकुंज शर्मा, तरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष ईशान गोयल, आशीष शर्मा, मंडल मंत्री अनुभव यादव, मीडिया प्रभारी केशव वर्मा, विशाल यादव, राघव अग्रवाल, निखिल करण, अनुज कश्यप, दुर्गेश, रितिक आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।