प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में यज्ञ करना चाहिए-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 22 फरवरी। कनखल स्थित दरिद्र भंजन महादेव मंदिर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिन की कथा में भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने यज्ञ का महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर यज्ञ अवश्य करना चाहिए। संत ब्रह्म भक्तों को दान देने और यज्ञ करने से भगवान तृप्त होते हैं। यज्ञ में जिस देवता का नाम लेकर आहुति दी जाती है। वह उस देवता तक पहुंचती और देवता को बल मिलता है। जिससे प्रसन्न होकर देवी देवता भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। दरिद्र भंजन महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करने के लिए मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया।

कथा की पूर्णाहुति पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य जजमान चंद्र प्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, शैलेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, डीके गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अमन गुप्ता, पूजा गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, रुद्र गुप्ता, खुशी गुप्ता, कृष्ण कुमार शर्मा, नीरज कुमार शर्मा, रिचा शर्मा, सीमा गुप्ता, कुसुम गुप्ता, कुणाल गुप्ता आदि ने भागवत पूजन कर कथाव्यास से आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *