पंजाबी महासभा ने किया वीर हकीकत राय जोन का गठन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 22 जून। ज्वालापुर स्थित पंजाबी धर्मशाला में आयोजित उत्तरांचल पंजाबी महासभा की बैठक के दौरान संगठन की शिवालिक नगर इकाई का गठन किया गया। नवगठित इकाई को वीर हकीकत राय जोन का नाम दिया गया है। हिमेश कपूर को नवगठित वीर हकीकत राय जोन का चेयरमैन, नारायण आहुजा को अध्यक्ष, सरदार सरबजीत सिंह को महामंत्री, अजय अरोड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष अमर कुमार व जिला महामंत्री प्रदीप कालरा ने बताया कि शिवालिक नगर, सिडकुल, भेल, सुभाष नगर में पंजाबी समाज का गठन किया जा रहा है। जल्दी ही टीम का विस्तार किया जाएगा।

संगठन का उद्देश्य समाज को संगठित करना और मजबूत करना है। जिससे सभी मिलजुल कर जन हित के कार्य  कर सके। सभा में प्रवीण कुमार कुमार, रवि धींगड़ा, देवेंद्र चावला, जगदीश लाल पाहवा, डा.संदीप कपूर, विक्की तनेजा, राम अरोड़ा, हिमांशु चोपड़ा, परमानंद पोपली, राकेश मल्होत्रा, प्रदीप सेठी, ओम पाहवा, ओमप्रकाश विरमानी, दीपक सेठी, सचिन अरोड़ा, सुमित पटपटिया, अनिल अरोड़ा, भारत तनेजा, राजकुमार अरोड़ा, मुरारी लाल, राजकुमार एडवोकेट, कुंवर बाली, किशोर अरोड़ा, अनिल खुराना, सुनील अरोड़ा, राजेश खंडूजा, प्रवीण अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।