पुत्री ने दी पिता को मुखाग्नि

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 10 जुलाई। अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति की प्रदेश सचिव सारिका कालरा के पिता किशोर कालरा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।  वे 62 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार उनकी पुत्री सारिका कालरा ने मुखाग्नि देकर कनखल शमसान घाट पर किया। किशोर कालरा के कोई पुत्र नहीं था वे अपने पीछे पत्नी तथा तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। सारिका कालरा ही सबसे बड़ी पुत्री हैं। जिन्होंने उनकी सेवा से लेकर सभी संस्कार  किए।

कनखल श्मशान घाट पर उस समय उपस्थित संबंधी एवं परिजनों के आंखों में आंसू आ गए जब एक पुत्री ने अश्रुपूरित नेत्रों से अपने पिता को मुखाग्नि दी। परिजन एवं संबंधियो  के साथ ही श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख थे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैध तथा आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी के डायरेक्टर डाक्टर दीपक कुमार वैद्य, अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष राम नरेश यादव तथा प्रदेश महामंत्री पंडित बाल कृष्ण शास्त्री सहित अनेको गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी।