राहुल प्रियंका गांधी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित,देखे विडियो

Politics
Spread the love

अमरीश


कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ता-पंडित जगदीश शर्मा
हरिद्वार, 20 नवम्बर। राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक भाटिया भवन हरिद्वार में प्रारंभ हुई। जिसमें मुख्य रुप से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिरकत की। बैठक में राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने प्रथम दिन की बैठक का एजेंडा रखा।

पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि बैठक में 10 प्रस्तावों पर चर्चा हुई और उनको पारित करके कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रेषित किया गया। प्रस्तावों में मांग की गई कि राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए। देश में भविष्य में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनने पर गांधी परिवार से ही प्रधानमंत्री बनाया जाए। प्रत्येक घर तक, प्रत्येक बूथ तक राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करें।

ईवीएम से चुनाव तत्काल बंद हों, क्योंकि उससे लोकतंत्र को नुकसान हो रहा है। पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को विजय बनाने के लिए राहुल प्रियंका गांधी सेना का प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनत करें। मोदी सरकार लोकतंत्र एवं संविधान की हत्या कर रही है। इसके विरुद्ध हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

बढ़ती महंगाई, गिरती जीडीपी, महिला सुरक्षा बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस गठबंधन की राजनीति बिल्कुल बंद करे। कृषि कानून केंद्र सरकार को क्यों वापस लेने पड़े इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाया जाएगा एवं मोदी सरकार की विफल विदेश नीति पर चर्चा की जाए कि क्यों बार.बार चीन भारत की सीमा में दाखिल हो रहा है और अन्य देशों से भी भारत के संबंध क्यों बिगड़ रहे हैं। इस पर विस्तार से जन जागरण अभियान चलाया जाए।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल बाल्मीकि की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। उससे कांग्रेस को बड़ी मजबूती मिली है। प्रथम दिन के एजेंडे में जो 10 प्रस्ताव राहुल प्रियंका गांधी सेना ने पारित किए हैं।

उन प्रस्तावों पर उन्होंने अपनी सहमति जताई और कहा कि जगदीश शर्मा जैसा नेतृत्व राहुल प्रियंका गांधी सेना के माध्यम से कांग्रेस को मिला। यह कांग्रेस के लिए सौभाग्य की बात है। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर निश्चित रूप से जनता को महंगाई से राहत दी जाएगी और इस तरह की नीतियां बनाई जाएंगी। जिससे बेरोजगारी दूर होगी। उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य में जो हालत प्रदेश की सरकार ने कर दी है। उसको ठीक किया जाएगा। ताकि जनता को सुविधाएं मिलें।
राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल बाल्मीकि ने कहा कि राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस की जीत में अपनी जान लगा देगा और निश्चित रूप से उत्तराखंड में एक बहुत बड़ी जीत कांग्रेस को दिलवाने में अपनी भूमिका अदा करेगा।

इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुगए, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्र कौशिक, रविश भटीजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील अरोड़ा, राष्टीय उपाध्यक्ष राजीव गोयल,राष्टीय सचिव तारिक अनवर, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष मयंक मिश्रा, उत्तर प्रदेश सचिव शब्बुद्दीन खान, साउथ वेस्ट दिल्ली उपाध्यक्ष सतदेव शर्मा, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष दीपक राही, राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश समन्वयक सईद अहमद जमाल, प्रदेश महासचिव पंकज राणा एवं अनीता वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष तौफीक खान एवं प्रमोद मंदरवाल, बबीता चौहान, नीलम कौर, देहरादून महानगर अध्यक्ष हेमंत उप्रेती, एसबी शाही, ठाकुर मनीष साहू, तनवीर खान, रब्बान मलिक, आनंद बिष्ट, सुभाष घई, पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कार्तिक शर्मा, नकुल महेश्वरी, पार्षद राजीव भार्गव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *