रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उड़ायी कोरोना नियमों की धज्ज्यिां-सुनील अरोड़ा

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 16 दिसंबर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुनील अरोड़ा ने प्रैस बयान जारी करते हुए कहा कि कृषि कानूनों के समर्थन में ऋषिकुल में आयोजित रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ायी गयी। उन्होंने कहा कि आयोजित रैली में यातायात नियमों का भी पालन नहीं किया गया है। शहर के अंदरूनी मार्गो पर भाजपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर सड़कों पर जाम लगाते रहे। शंकर आश्रम, रानीपुर मोड़, मध्य हरिद्वार मार्ग पर रैली में शामिल ट्रैक्टर ट्रालीयों की वजह से जाम लगा रहा।

जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष पुलिस भी निसहाय बना रही। जबकि सरकार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शनों पर पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी सख्ती बरती जाती है। लेकिन किसान रैली में कोविड नियमों के साथ सभी नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ायी गयी और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना देखता रहा। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता वाहनों पर बिना मास्क के सवार होकर रैली में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे।

ऋषिकुल मैदान में दो गज की दूरी का भी खुला उल्लंघन देखने को मिला। भाजपा शासनकाल में दोहरी मानसिकता अपनायी जा रही है। आम जनमानस पर सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाती है। लेकिन भाजपा की किसान रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ायी गयी। किसान आंदोलन को लेकर सरकार भ्रम फैलाने का काम कर रही है। किसानों की मांगों को दरकिनार कर कृषि कानून को रैलीयों के माध्यम से समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

जबकि ऋषिकुल मैदान में किसान कहीं भी दिखाई नहीं पड़े। केवल भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ही जमा रही। सुनील अरोड़ा ने कहा कि किसान आंदोलन को निष्प्रभावी करने के प्रयास करने के बजाए मोदी सरकार को किसानों की मांगों का सम्मान करते हुए तत्काल तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *