पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय से भेंटकर समस्याओं के समाधान की मांग की

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 31 अक्तूबर। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बीएचईएल के दौरे पर आए केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री से भेंट के दौरान पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भेल व पालिका से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और समस्याओं के प्रति उनका ध्यान आकृष्ट कराया। केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

राजीव शर्मा ने लंबे समय से लम्बित पड़े भेल- टिहरी विस्थापित मार्ग व भेल-सुभाष नगर मार्ग के पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण, साफ सफाई, पीठ बाजारों के नियमितीकरण, शिवालिक नगर मुख्य मार्ग के पुनर्निर्माण, सेक्टर -4 प्राचीन शिव- हनुमान मंदिर के उचित रखरखाव, कूड़ा निस्तारण एवं रिसायकलिंग के लिए स्थान की उपलब्धता आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

जिस पर मंत्री भारी उद्योग ने आश्वस्त किया इन सभी समस्याओं पर शीघ्र उच्च स्तर से समीक्षा कर कार्यवाही करायी जाएगी। इस दौरान कई कार्यकर्ता शामिल रहे।