पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया पार्क का लोकार्पण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 फरवरी। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने 50 दिन 50 कार्य अभियान के 22वें दिन शिवालिक नगर आदर्श पार्क का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने पालिकाध्यक्ष के अभियान की प्रशंसा करते हुए राजीव शर्मा का स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि वे नगर पालिका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। नगर पालिका को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना उनका लक्ष्य है।

जिसके लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को भारी सुविधा प्राप्त होगी और क्षेत्र प्रगति करेगा। उन्होंने बताया कि पार्क में सोलर लाइट, ओपन जिम, झूले, घास व पौधारोपण, बैंचें तथा घूमने के लिए पथ वे आदि आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद हरिओम चैहान व पंकज चैहान, अवनीश मिश्रा, रितु ठाकुर, दीपक नौटियाल, विरेंद्र बोरी, हरिनाम कटियार, तरसेम चैहान, ओमेंद्र सिंह, जीके त्यागी, शिवकुमार सिंह, जीके गुप्ता, एमएल वर्मा, अर्जुन चैहान, मोहित शर्मा, समीर गुप्ता, दीपक चैहान, दीपक नौटियाल, रिचा शर्मा व कई क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।