राजेंद्र वधावन बने प्रदेश व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष

Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 16 दिसंबर। प्रदेश व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए राजेंद्र वधावन का व्यापारियों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। सुभाष घाट स्थित एक होटल में आयोजित बैठक के दौरान राजू वधावन का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी व मुख्य संरक्षक सुरेश ठाकुर ने कहा कि राजू वधावन के उपाध्यक्ष बनने से व्यापार मण्डल की एकजुटता को बढ़ावा मिलेगा। व्यापारी हितों में मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। कुंभ मेले को देखते हुए व्यापारियों के हितों में शासन प्रशासन को भी चेताया जाएगा।

व्यापार को आर्थिक गति प्रदान करने के लिए व्यापारियों को संगठित होकर ही कार्य करने होंगे। जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि हरिद्वार का व्यापारी प्रशासन को भरपूर सहयोग प्रदान करता चला आ रहा है। लक्खी स्नान पर्वो को लेकर प्रशासन व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का अंकुश ना लगाए। कोरोना काल में भी व्यापारियों ने प्रशासन को सहयोग प्रदान किया। व्यापारी संगठित रहेंगे तो व्यापारियों की समस्या का निदान होता है। उपाध्यक्ष राजेंद्र वधावन व्यापारी हितों में अपना योगदान दें।

उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए राजेंद्र वधावन ने कहा कि संगठन की एकता को लेकर प्रयास किए जाएंगे। व्यापारियों की समस्याओं का निदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। व्यापारी कोरोना काल से ही आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को व्यापारियों की सहायता करनी चाहिए। मेले पर्वो पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगायी जाए। कोरोना गाईड लाइन का अनुपालन व्यापारी करते चले आ रहे हैं।

इस दौरान जिला महामंत्री तेज प्रकाश साहू, महानगर अध्यक्ष मयंक मूर्ति भट्ट, सुरेश भाटिया, जिला महामंत्री डा.विशाल गर्ग, महानगर महामंत्री सुमित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष मास्टर सतीश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा, जिला सचिव अशोक गिरी, सुभाष घाट व्यापार मंडल अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, महामंत्री प्रवीण शर्मा, कोषाध्यक्ष मधुर अरोड़ा, संगठन मंत्री सुमित शर्मा, शहर महामंत्री राजीव भट्ट,, शहर कोषाध्यक्ष नरेश शर्मा, शहर महामंत्री श्री राम अरोड़ा, बड़ा बाजार व्यापार मंडल कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, नरेश बेदी, पंकज लाली, वेद प्रकाश बत्रा, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *