राजीव देशवाल दोबारा बने उक्रांद जिला अध्यक्ष

Haridwar News Politics
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 13 अप्रैल। लकसर विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर में आयोजित जिला अधिवेशन में राजीव देशवाल को पुनः जिला अध्यक्ष चुना गया। दोबारा जिला अध्यक्ष चुने जाने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए राजीव देशवाल ने कहा कि समाज के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के दल से जोड़ें। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के अलग राज्य बनने के बाद से बारी बारी से सत्ता में आती रही भाजपा व कांग्रेस जनता की उम्मीदों को पूरा करने में नाकाम रही हैं। निराश हो चुकी प्रदेश की जनता दोनों दलों की असलियत को समझ चुकी है।

आने वाले विधानसभा चुनाव मे उत्तराखण्ड क्रांति दल पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा तथा प्रदेश में सरकार बनाएगा। सरकार बनने के बाद प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार का सफाया किया जाएगा। भ्रष्टाचार खत्म होगा तो मूलभूत सुविधाएं जनता तक पहुंचेगी। जिससे लोगों का जीवन आसान हागा। अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय महामंत्री चैधरी ब्रजवीर सिंह ने कहा कि राजीव देशवाल दल के लिए प्रति समर्पित कार्यकर्ता है और उसकी कर्मठता और कार्यकर्ताओं के विश्वास को देखते हुए ही उन्हें पुनः जिला अध्यक्ष चुना गया है।उकेंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार पिछले 20 सालों में जनता को छला गया है।

उसका हिसाब जनता आगामी पंचायत चुनाव में उक्रांद को विजयी बना कर देगी। जनता को अब नेताओं की नहीं अच्छे जनप्रतिनिधियों की जरूरत है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उत्तराखण्ड क्रांतिदल के प्रत्याशी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करेगे। इस अवसर पर मनोज कुमार, गीता सैनी, विकास गोस्वामी, सुशील कुमार, पप्पू कश्यप, सुनील शर्मा, दिनेश कुमार, मनोज कुमार शर्मा, शहजाद अली, प्रताप सिंह, सोनू गिरी, जितेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र यादव, गौरव गुर्जर, सुनील कश्यप, ओमपाल कश्यप, सुरेश कुमार, सुबे सिंह, मनोज चैहान, दीपक चैधरी, शीतल चैहान, प्रीति, स्वाति, कुसुम, बबिता, वंदना, सविता, दीपा, शिखा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *