राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला में प्रवेश हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथी 24 जून

Uncategorized
Spread the love

तनवीर


समर्थ पोर्टल से होंगे प्रवेश
हरिद्वार, 2 जून। राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला में सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर चुके छात्र-छात्राए समर्थ पोर्टल पर 24 जून तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जानकारी देते हुए प्राचार्य डा.दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि महाविद्यालय में कला, विज्ञान तथा वाणिज्य की कक्षाएं संचालित होती हैं

विशेष जानकारी के लिए प्रवेशार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है अथवा किसी भी कार्य दिवस में महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। संस्था श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल से संबंध है तथा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विभिन्न विषय पठन-पाठन हेतु उपलब्ध है। बी.ए.स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, ग्रह विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान, पेंटिंग तथा विज्ञानं संकाय में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स (पीसीएम) एवं जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री (जेडबीसी) एवं कंप्यूटर साइंस विषय उपलब्ध है बी. कॉम के समस्त विषय उपलब्ध है।