राजनीतिक दबाव में किया जा रहा विद्युत कनेक्शन पैनल बाॅक्स को शिफ्ट करने का प्रयास-चरणजीत पाहवा

Haridwar News Politics
Spread the love


हरिद्वार, 22 अक्टूबर। हिंदुवादी नेता चरणजीत पाहवा ने आरोप लगाया है कि एक भूस्वामी व व्यापारी को लाभ पहुंचाने के लिए आर्यनगर बिजली घर के सामने भूमिगत विद्युत लाईन से कनेक्शन देने के लिए बनाए पैनल बाॅक्स को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रैस का जारी विज्ञप्ति में पाहवा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि लाखों रूपए की लागत से बनाए गए कनेक्शन पैनल बाॅक्स को शिफ्ट करने के प्रयासों में कुछ विभागीय अधिकारी व भाजपा नेता भी शामिल हैं।

पैनल बाॅक्स को शिफ्ट करने में एक बार फिर लाखों रूपए का सरकारी धन बर्बाद किया जाएगा। चरणजीत पाहवा ने कहा कि आर्यनगर मुख्य मार्ग पर पैनल बाॅक्स उचित स्थान पर बनाया गया है। इसके बावजूद उसे हटाने की कोशिश की जा रही है। जनप्रतिनिधियों को निर्माण कर्यो में भेदभाव करने के बजाए ईमानदारी से सहयोग करना चाहिए।

अधिकारियों को भी दबाव में आने के बजाए निमयों के अनुसार कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में बिछायी जा रही भूमिगत विद्युत लाईन से लोगों को कनेक्शन देने के लिए सैकड़ों पैनल बाॅक्स दुकानों व मकानों के सामने बनाए गए हैं। लेकिन किसी एक खास जगह से पैनल बाॅक्स हटाए जाने के पीछे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। यदि जांच नहीं की गयी तो वे धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।