विडियो :-रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं-रविश भटीजा

Politics
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 22 जनवरी। संकल्प वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रविश भटीजा के संयोजन में रक्तकोष में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में सोसायटी के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

रविश भटीजा ने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी के प्राणों की रक्षा करता है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से समय समय पर सोसायटी के सदस्य रक्तदान करते चले आ रहे हैं। रक्तकोष की कमी को दूर करने के लिए समय समय पर रकतदान अवश्य करें। रक्तदान के प्रति लोगों को संकल्प लेना चाहिए। आज के परिवेश में कई तरह की बीमारियां शरीर में घर कर लेती हैं। रक्तदान करते समय से सभी जांच अवश्य करानी चाहिए।

इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में रविंद्र नेगी, सुमित ठाकुर, विकास चौहान, कमल पाहवा, शुभम, निश्चल, आशीष, सौरभ वर्मा, हरिओम कुमार, योगेश कुमार, विकास वोहरा, हितेश भाटिया, रवि शुक्ला, विक्रांत शर्मा, अजय कुमार, अजीत सिंह, तरूण राजपूत, कमल कुमार, नितिन जैन, हेमंत कुमार, अविनाश गुप्ता, राहुल चौहान, मयंक कुमार, सिद्धार्थ रावत, अनीश अरोड़ा, अंकित महेश्वरी, मनीष धीमान, लखन, शेखर, रिपुल चढ्ढा, विकास शर्मा, महावीर सिंह चौहान, रैना नैय्यर, रजनी चौधरी, नवीन बिंजौला, मनोज चमोली, हरीशचंद सेमवाल आदि शामिल रहे।