अमरीश
देश के विकास में अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अनुकरणीय-विदित शर्मा
हरिद्वार, 25 दिसम्बर। भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर देश के विकास में उनके योगदान को स्मरण किया। भूपतवाला स्थित राठी चैक पर स्व.अटल बिहारी वाजपेई को स्मरण करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई युगपुरुष थे।
आज देश के करोड़ों नौजवान अटल बिहारी वाजपेई की प्रेरणा से आगे बढ़ रहे हैं। भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि देश को आगे ले जाने में अटल बिहारी बाजपेई का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। अलग राज्य के रूप में उत्तराखण्ड का गठन करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी को हरिद्वार से विशेष लगाव था। उनके कार्यकाल में ही हरिद्वार में सिडकुल की स्थापना हुई। जिसमें लाखों लोगों को रोजगार मिला।
सभी को उनके आदर्शो से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ता देश सेवा में योगदान कर रहे हैं। भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विकल राठी व भाजयुमो मंडल महामंत्री अंकुश भाटिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई कवि हृदय राजनेता थे। देश के प्रधानमंत्री रहने के दौरान उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया।
इस अवसर पर ब्रज भूषण शर्मा, केसरी नंदन राय, सतनाम सिंह, विकास शर्मा, सनी गिरी, अमित वर्मा, हरीश, अर्जुन राणा, श्याम दास आदि कार्यकर्ता मौजूद