रविन्द्र कुमार राघव शिव विहार कल्याण समिति के अध्यक्ष व धीरेंद्र गुप्ता चुने गए महामंत्री

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 मई। सर्वसम्मति से गठित की गयी शिव विहार कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी में रविंद्र कुमार राघव अध्यक्ष, धीरेंद्र गुप्ता महामंत्री, कृष्ण कुमार एवं मुनेश्वर उपाध्यक्ष, अशोक कुमार सचिव, अनुज कुमार व राधे कोषाध्यक्ष, राजेंद्र रोहिल्ला मीडिया प्रभारी, अभिषेक रोहिल्ला लीगल एडवाइजर चुने गए।

नवगठित कार्यकारिणी का कालोनीवासियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राघव एवं महामंत्री धीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पद के प्रति जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से कालोनी के विकास के लिए कार्य करेंगे। कालोनी की समस्याओं को दूर कराया जाएगा।