आपदा से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए भेजी राहत सामग्री

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 जुलाई। जिले में बारिश और बाढ़ से प्रभावित सैकड़ो जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए स्पर्श गंगा और गंगा परिवार के सयुक्त तत्वाधान में सूखे राशन के रूप में राहत सामग्री भेजी गई। कार्यक्रम प्रभारी रीता चमोली ने बताया कि स्पर्श गंगा टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगो के घरों से प्रशासन के सहयोग से पानी निकलवा रही है। लोगों को भोजन पहुंचाने के साथ पेयजल के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था भी करायी जा रही है। सेवा कार्यो को आगे बढ़ाते हुए स्पर्श गंगा प्रहरियों ने लक्सर, लंढोरा, मिलाप नगर, राजेंद्र नगर, सुभाष नगर, कृष्णा नगर, शास्त्री नगर, आजाद नगर, पनियाला, शिवपुरम, पाडली गुज्जर, आदि में जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री के सूखे राशन का वितरण करेंगे।

उन्होंने बताया कि स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय संयोजिका डा.आरुषि निशंक के नेतृत्व में स्पर्श गंगा टीम आपदा से प्रभावित परिवारों का सहयोग करेगी। सावित्री मंगला, हेमा बिष्ट व मनु रावत ने सभी संस्थाओं से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। नीलकमल, सर्वेश गोस्वामी, हेमा बिष्ट, तृप्ति कंसल, गीता कार्की, आशा धस्माना, दमयंती नेगी, नीता रानी, प्रभा भट्ट, मीतुषि, रश्मि कश्यप, पुष्पा बुड़ाकोटी, कमला कैन्थोला, मीनाक्षी तोमर, सरोजनी जदली, किरण सिंह, रेखा नेगी, आरती बोखण्डी, पुष्पा ऐठानी, अनीता शर्मा आदि ने सहयोग किया।